फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Despite the court's stay, there is still resentment and demands for the government to abolish the rule.

Kasganj News: कोर्ट की रोक के बाद भी नाराजगी, सरकार से नियम समाप्त करने की मांग

Thu, 29 Jan 2026 10:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Despite the court's stay, there is still resentment and demands for the government to abolish the rule.
फोटो43कासगंज में यूजीसी बिल कानून के विरोध में बैठक करते लोग। स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बृहस्पतिवार रात कपिल मुनि धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी नए यूजीसी के नए नियम पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में शंकराचार्य विवाद और बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर चर्चा हुई। समाज का उत्पीड़न न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

समाज सेवी चंद्रभूषण द्विवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नए यूजीसी नियम पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है, लेकिन इससे सवर्ण समाज की नाराजगी कम नहीं होती। उनका कहना था कि यह नियम सवर्ण समाज के लिए अन्यायपूर्ण है और इसे केंद्र सरकार को रद्द करना चाहिए। स्वामी अंकित मिश्रा ने कहा कि यदि सवर्ण समाज संगठित नहीं हुआ तो ऐसे नियम भविष्य में समाज के लिए कलंक बन सकते हैं। विजय सक्सेना ने कहा कि यूजीसी जैसे नियम पिछली भूलों का परिणाम हैं और आगे और भी ऐसे कानून आ सकते हैं, इसलिए समाज को सतर्क और एकजुट रहना होगा। व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्थगन आदेश स्थायी समाधान नहीं है। इसे सरकार ही समाप्त करे।
विज्ञापन

बैठक में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ कथित अभद्रता तथा बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सवर्ण समाज की बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर कासगंज बंद और सवर्ण मार्च जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक में अजय तिवारी, मनोज सोलंकी, आदर्श माहेश्वरी, अश्वनी चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, कबीर प्रताप, विशाल पांडेय, दुर्गेश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

यूजीसी का काला कानून वापस ले सरकार
कासगंज। अमांपुर में यूजीसी के नए सुधारों के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी काला कानून वापस लो के नारे लगाए। इसके बाद एटा रोड पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। विनय प्रताप सोलंकी ने कहा कि यह कानून शिक्षा, योग्यता, समान अवसर और संवैधानिक संतुलन पर आघात करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके दुष्परिणाम सामान्य वर्ग और सवर्ण समाज के मेधावी छात्रों और शिक्षकों पर भी पड़ेंगे। इस अवसर पर मीना चौहान, बाबा बालक मुनि, राजेश भारद्वाज, सुखबीर चौहान, अनुज राघव सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed