फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dense fog delays three long-distance express trains

Kasganj News: घने कोहरा में लंबी दूरी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें हुई लेट

Sun, 28 Dec 2025 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 28 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dense fog delays three long-distance express trains
फोटो06कोहरा में सुबह के समय रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें। संवाद
कासगंज। घने कोहरे का असर लगातार लंंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है। कोहरा के चलते आगरा छावनी-कोलकाता और कामाख्या-उदयपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आईं। इसके साथ मुंबई बांद्रा-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन 25 मिनट देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से कड़ाके की ठंड में लोग परेशान रहे।कोहरा में दृश्यता कम होने से लंबी दूरी की ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई। कोहरा में आगरा छावनी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:38 बजे की जगह सुबह 8:58 बजे एक घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। कामाख्या-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8:25 की जगह 9:37 बजे जंक्शन पर एक घंटा 12 मिनट विलंब से पहुंची। मुंबई-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन रात 1:45 बजे की जगह रात में 2:08 बजे 25 मिनट लेट हुई। ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक हो गई। ठंड में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री गिरीश कुमार ने बताया कि आगरा छावनी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर कासगंज लौट रहे थे। ट्रेन के लेट होने से ठंड में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed