फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Democracy fighter Pramod Jaju passes away, police guard pays tribute

Kasganj News: लोकतंत्र सेनानी प्रमोद जाजू का निधन, पुलिस गारद ने दी सलामी

Fri, 15 May 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter Pramod Jaju passes away, police guard pays tribute
फोटो26मृतक प्रमोद जाजू का फाइल फोटो।
कासगंज। शहर के उद्योगपति, लोकतंत्र सेनानी और हिंदूवादी नेता प्रमोद जाजू का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अपने नदरई गेट चुंगी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो पुत्र गौरव जाजू, सौरभ जाजू और पुत्री पूर्णिमा जाजू हैं।
विज्ञापन

उनके निधन की सूचना पर संघ, भाजपा, हिंदूवादी संगठनों और शहर के विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कछला गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी। पुत्र गौरव जाजू ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

दिवंगत जाजू के पिता वैद्य रामाधार जाजू आरएसएस के नगर संघ चालक थे, जिनकी प्रेरणा से प्रमोद जाजू बचपन से स्वयंसेवक बने। उनकी सक्रियता संघ और जन संघ से शुरू हुई, और वह हिंदू जागरण मंच के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल जाना पड़ा था। हिंदू और राष्ट्र से जुड़े आंदोलनों में उनकी भूमिका सदैव अनुकरणीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, लोकतंत्र सेनानी ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बौहरे, समाजसेवी राजवीर साहू आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed