फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dead body of teenager found after two days who drowned in Ganga in Kasganj

Kasganj: उतराता मिला गंगा में डूबे किशोर का शव, होली के दिन नहाते समय डूब गया था; मची चीख पुकार

Wed, 27 Mar 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

गंगा में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद उतराता मिला। होली के दिन दोस्तों के साथ नहाते गया था। नहाते समय डूब गया था। शव की खबर सुन घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Dead body of teenager found after two days who drowned in Ganga in Kasganj
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंगा डूबे किशोर का शव बुधवार को नदी में उतराता मिला। खबर मिली तो परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   
विज्ञापन


घटना वैश्य थाना क्षेत्र के समसपुर तराई गांव की है। क्षेत्र के ही म्यूनि गांव निवासी जयकिशन (14) पुत्र चंद्रपाल दो पहले गंगा में डूब गया था। वह गांव के ही आकाश, अमन, बॉबी के साथ समसपुर तराई स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था। चारों साथी गंगा नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी समय जयकिशन डूब गया। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा मुआवजा दिया जाएगा

बुधवार की सुबह उसका शव गंगा में उतरता मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई। पटियाली उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गंगा में डूबने से किशोर की मौत हो गई है। परिवार को दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों का दुलारा था जय किशन

जयकिशन अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसको चार बहनें हैं। पिता चंद्रपाल और माता रेशमा देवी के साथ साथ चारों बहनों का दुलारा था। भाई की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीण परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed