फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dead body of married woman found hanging in Kasganj

फंदे से झूलती मिली विवाहिता: एक वर्ष पहले हुई थी शादी, पिता बोला- दहेजलोभी ससुरालियों ने बेटी को मार दिया

Sun, 14 May 2023 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 09:43 PM IST
सार

कासगंज में विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। पिता ने बताया कि एक वर्ष पहले शादी की थी। दहेजलोभी ससुरालियों ने बेटी को मार दिया है। 

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in Kasganj
कुसुम लता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार की शाम विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घर वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। हलचल देख आसपास के लोग जमा हो गए। खबर मायकेवालों को भी दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने की बात कही। पिता ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


घटना सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नौगांव गांव की है। यहां के निवासी हेमेंद्र की पत्नी कुसुमलता का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारवा कर जांच किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

दूसरी तरफ घटना की सूचना मृतका के मायके वालपुर रिजोर जनपद एटा को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता मौहर सिंह सहित अन्य परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए गए जाने का आरोप लगाया। पिता मौहर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हेमेंद्र के साथ किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद इन सामानों की रखी डिमांड

इसके बाद से ही ससुरालीजन सोने की चेन, अंगूठी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि दहेज में मांगने लगे। उन्होंने देने में असमर्थता जताई और कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन, ससुरालीजन नहीं माने। उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही

उन्होंने पति हेमेंद्र, ससुर रामभरोसे, सास सरस्वती, हरिओम, भूपेंद्र एवं पिंकी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed