फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Controversy and uproar over burning of Holika in Amanpur

Kasganj News: अमांपुर में होलिका दहन करने पर विवाद, हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 03 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Controversy and uproar over burning of Holika in Amanpur
फोटो01अमांपुर के गुडमंडी में समय से पहले जलाई गई होली । संवाद
सगंज। कस्बा अमांपुर में गुड़मंडी स्थित होलिका को बिना पूर्व सूचना के दहन करने से मंगलवार सुबह विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने पंडित गुड्डू और हरिओम पर समय से पहले होलिका दहन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


होलिका दहन की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि वर्षों से होलिका दहन सामूहिक सहमति और तय समय पर होता रहा है। बिना किसी जानकारी के ऐसा करना धार्मिक परंपराओं की अनदेखी है। विवाद बढ़ने की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे ने मौके का जायजा लिया। लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वह मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण सुबह से ही सूतक लगने पर लोग होलिका दहन में जौ की आखत नहीं दे पाए। वहीं, सोमवार को सभी ने मिलकर तय किया था कि बुधवार सुबह होलिका दहन होगा। इसके बाद भी होलिका में आग लगा दी गई। ऐसी मनमानी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मौके पर ही होलिका दहन के लिए नई लकड़ी और उपले आदि की व्यवस्था कराई गई। परंपरागत रूप से होली स्थल को दोबारा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed