{"_id":"6a0b52f970cb90fb6a0b8a1d","slug":"congress-protests-over-paper-leak-and-rising-inflation-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147853-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेपर लीक एवं बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेपर लीक एवं बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो19कासगंज की सदर तहसील में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
कासगंज। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों और लगातार हो रहे पेपर लीक के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी व प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गांधी मूर्ति स्थित कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने हाथों में तख्तियां और खाली रसोई गैस सिलिंडर लेकर तहसील की ओर कूच किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। डीजल मूल्य वृद्धि से खेती की लागत भी बढ़ेगी, जिससे किसान आर्थिक संकट में घिर जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
धरने के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पेट्रोल 97.77 रुपये, डीजल 90.67 रुपये और सीएनजी 79.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है। इससे आम उपभोक्ताओं का घर का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने नीट परीक्षा में लगातार दो वर्षों से हो रहे पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार का व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है, इसलिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
धरना प्रदर्शन के दौरान अमित यादव भय्यू, प्रतिभा सिंह, मीनाक्षी गौड़, राजकपूर वाल्मीकि, अली हसन सोहराब आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, अखिलेश पाल, दीपक धनगर, रमेश धनगर, चंचल बाल्मीकि, हरिशंकर पचौरी, अजय प्रताप मिश्रा और रजनीश उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।