फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Complaint about poor quality of mustard oil

Kasganj News: सरसों के तेल की खराब गुणवत्ता की शिकायत

Thu, 18 Dec 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 18 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complaint about poor quality of mustard oil
फोटो18अमांपुर के गांव भाऊपुर में सरसों के तेल का सैंपल भरते खादय सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत:
कासगंज। घटिया किस्म के सरसों के तेल की ब्रिकी किए जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने अमांपुर के गांव भाऊपुर में दुकान पर पहुंचकर तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। दरअसल, ग्रामीण सनी ने गांव में शिवा किराना स्टोर पर खुले व घटिया किस्म के सरसों के तेल की बिक्री किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। इस शिकायत को शासन ने संज्ञान में लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच करने के आदेश दिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर खुले में सरसों के तेल बिक्री होती मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तेल का नमूना लेकर उसे जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा है।उपायुक्त खाद्य आनंद देव ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदार के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed