फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cold is spoiling health, fever, cold and cough patients are increasing

Kasganj News: ठंड बिगाड़ रही सेहत, बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

Wed, 10 Dec 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cold is spoiling health, fever, cold and cough patients are increasing
फोटो23अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
कासगंज। ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 160 मरीजों ने ओपीडी में पहुंचकर उपचार कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने ठंड से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने की वजह से वायरल बुखार, निमोनिया, खांसी, जुकाम, फंगल इंफेक्शन, खुजली, पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने के लिए मरीजों की भीड़ रही। प्रतिदिन ओपीडी में 60 से 80 बीमार बच्चे आ रहे हैं। इनमें अधिकांश वायरल फीवर के होते हैं। इसके आलवा तीन-चार निमोनिया पीड़ित बच्चे भी आ रहे हैं। इन्हें जांच के बाद उपचार दिया गया। दोपहर 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सक डाॅ. संदीप राजपूत ने बताया कि मंगलवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर मौसमी बीमारियों, वायरल फीवर, खुजली से पीड़ित थे। सभी को दवा दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. गौरव तोमर, डाॅ. शेर सिंह राजपूत, डाॅ. संजय यादव ने बताया कि सर्दी की शुरुआत पर बीमारी बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सताती है। 40 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। कोई भी संक्रमित नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed