Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cold increased after drizzle, minimum temperature recorded at 6 degrees

Kasganj News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम पारा

Fri, 02 Jan 2026 09:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Cold increased after drizzle, minimum temperature recorded at 6 degrees
फोटो03कासगंज में कड़ाके की ठंड में सोरोंजी मार्ग से गुजरते बाइक सवार ।संवाद
कासगंज। विगत रात में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद जिले में ठंड और गलन अचानक बढ़ गई। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते आसमान में सूरज नजर नहीं आया। धूप न निकलने से ठंड का असर और तेज हो गया और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद देर रात फिर से बूंदाबांदी हुई गई। इससे ठंड की तीव्रता गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई और सुबह के समय पारा 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से निकलने में हिचकिचाते नजर आए और केवल जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकले। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से सबसे अधिक परेशानी हुई। दोपहर में भी मौसम नहीं खुला और अधिकतम तापमान केवल 14 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका।
विज्ञापन

शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी, जिससे ठंड और बढ़ गई। लोग जल्दी ही अपने घरों को लौट गए। ठंड से बचाव के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी और मफलर पहने नजर आए। कई इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों और नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड और गलन बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed