{"_id":"6943f824fcbf42ff2909700b","slug":"cold-increase-and-fog-in-kasganj-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: कोहरे के साथ बढ़ी गलन...ठिठुरने को मजबूर हुए लोग, दृश्यता कम होने से वाहनों की थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: कोहरे के साथ बढ़ी गलन...ठिठुरने को मजबूर हुए लोग, दृश्यता कम होने से वाहनों की थमी रफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 06:22 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:22 PM IST
सार
कासगंज में ठंड इतनी ज्यादा रही कि लोग पूरे दिन अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे एवं बादलों के कारण पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।
विज्ञापन
कासगंज में छाया कोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और रात से ही पूरे इलाके में घना कोहरा छा गया। कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही, इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम ने बुधवार को रात के समय से ही अचानक करवट बदल ली। रात 9 बजे के बाद कोहरे की दस्तक शुरू हो गई। रात के समय काफी घना कोहरा छाया रहा। दिन निकलने पर भी पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह के समय न्यूनतम पारा 8 डिग्री रिकार्ड किया गया।घने कोहरे की वजह से सुबह के समय आवागमन प्रभावित रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और राहगीरों को ठंड से प्रभावित रहे। पानी की बूंदे गिरने से गलन बढ़ गई। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा देखा गया, जबकि बाद में लोग ऊनी वस्त्र खरीदते दिखाई दिए।
कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ठंड इतनी ज्यादा रही कि लोग पूरे दिन अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे एवं बादलों के कारण पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। दिन में भी तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और गलन में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बेवजह सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।