फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cold air becomes a problem for children they are having trouble breathing

UP: सर्द हवा बनी बच्चों के लिए मुसीबत, सांस लेने में हो रही दिक्कत; चिकित्सक बोले-ये लक्षण न करें नजरअंदाज

Sun, 09 Feb 2025 10:13 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Feb 2025 10:13 AM IST
सार

चिकित्सकों का कहना है कि माैसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने की जरूरत है। लक्षणों को नजरअंदाज करने पर बच्चों की स्थिति गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
Cold air becomes a problem for children they are having trouble breathing
बुखार - फोटो : Freepik.com

विस्तार

सर्द हवा का असर बच्चों पर पड़ रहा है। ठंड के कारण उनका श्वसन तंत्र प्रभावित हो रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में 40 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं। इनमें सांस लेने में दिक्कत और बुखार की शिकायत मिल रही हैं। 
विज्ञापन


10 बच्चों के श्वसन तंत्र में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। हाल के कई दिनों में ठंड बढ़ी है। गर्म तो कभी सर्द मौसम का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। शनिवार को 1157 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें 320 बच्चे शामिल थे। बाल रोग विभाग में चिकित्सकों के पास काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों को चिकित्सकों को दिखाने के लिए अभिभावकों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। 163 बच्चे बुखार और 147 बच्चों को सांस लेने में दिक्कत के कारण उपचार के लिए लाया गया। अलीफा (3), चिराग (9), नसीम (1), अर्शलोम (11), मुस्कान (6) सहित 10 बच्चों में श्वसन तंत्र का संक्रमण पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 बच्चे अन्य बीमारियों के लक्षण थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ने बताया कि ठंड की वजह से श्वसन तंत्र में संक्रमण फैलता है। यदि इसके लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेने पर बच्चे की स्थिति गंभीर हो सकती है। इस मौसम में बच्चों की देखभाल में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें ठंड से बचाकर रखें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed