फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   clashed between two groups of Kisan Union In Kasganj many people were injured in stone pelting

Kasganj: वर्चस्व को लेकर किसान यूनियन के दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Fri, 06 Jan 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज़ एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज़ एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 10:28 PM IST
सार

कासगंज में किसान संगठनों के दो गुट आमने सामने आ गए। दोनों के बीच झड़प के साथ पत्थरबाजी हो गई। इसमें कई लोग गायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
clashed between two groups of Kisan Union In Kasganj many people were injured in stone pelting
पत्थरबाजी में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में शुक्रवार की रात किसान यूनियन के दो गुटों में झगड़ा हो गया। पहले तो दोनों तरफ से वाद-विवाद हुआ। इशके बाद देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना ढोलना थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की है। यहां प्रतिस्पर्धा के चलते किसान यूनियन के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


बताया गया कि गांव में किसान यूनियन स्वराज का कैंप कार्यालय है। इसी गांव में किसान यूनियन हलधर का भी कार्यालय भी है। स्वराज के नेता और हलदर के नेताओं के बीच यूनियन की प्रतिस्पर्धा को लेकर तनातनी रहती है। इसी तनातनी के चलते शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अजीत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में कोई घायल नहीं है। दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed