फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Children will get supplementary nutrition in mid-day meal

Kasganj News: मध्याह्न भोजन में बच्चों को मिलेगा सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन

Mon, 08 Dec 2025 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ठंड के मौसम में चार माह के लिए मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों के पोषण स्तर को और बेहतर करने के लिए सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन देने की योजना फिर से शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत बच्चों को भोजन के अलावा सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिए जाएंगे। 1.22 लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय, कस्तूरबा एवं माध्यमिक कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शासन ने ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों का अतिरिक्त सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन देने का निर्णय लिया है। इसमें बाजरा लड्डू, मूंगफली की चिंक्की, गुड की गजक, चौलाई, रामदाना लड्डू, बाजरा लड्डू अथवा भुना चना में से कोई एक वस्तु स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बच्चों को दी जाएगी। यह व्यवस्था दिसंबर से मार्च तक के मध्य बृहस्पतिवार के दिन के लिए लागू की गई है। यदि किसी सप्ताह बृहस्पतिवार को विद्यालय बंद रहा तो वितरण अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। इसके लिए 5 रुपये प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है। इसका वितरण कक्षा आरंभ होने से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन



गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पैक्ड सामग्री पर एफएसएसए मार्क होना अनिवार्य है और एक्सपायरी डेट की बारीकी से जांच की जाएगी। साथ ही खाद्य सामग्री का भंडारण स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से किया जाएगा तथा वितरण मानकों के अनुरूप ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहेगी मात्रा
मूंगफली की चिंक्की- न्यूनतम 20 ग्राम

गुड़, तिल, मूंगफली की गजक न्यूनतम 20 ग्राम

चौलाई, रामदाना का लड्डू न्यूनतम 20 ग्राम

बाजरा का लड्डू न्यूनतम 20 ग्राम

भुना चना न्यूनतम 50 ग्राम
वर्जन-


सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन देने की योजना चार माह के लिए फिर से शुरू होने जा रही है। बृहस्पतिवार से इसका वितरण शुरू हो जाएगा- गौरव सक्सेना, डीसी एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed