फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Children hoisted the flag in the state level sports competition

Kasganj News: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने फहराया परचम

Wed, 11 Mar 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children hoisted the flag in the state level sports competition
फोटो28अरविंद कुमार,​खिलाड़ी। स्रोत:विभाग
कासगंज। परिषदीय स्कूलों की अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर रहे है। जिले के खिलाड़ी अब तक तीन स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अभी यह प्रतियोगिता बुधवार तक चलेगी।
विज्ञापन

पीटीआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बढारी खुर्द अमांपुर की छात्रा रोशनी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है। प्राथमिक विद्यालय चांडी सहावर की सेजल ने 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर सोरों के अरविंद ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि जिले से इस प्रतियोगिता में 46 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भी प्रतियोगिताएं होनी हैं। इनमें भी बच्चों के पदक जीतने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed