{"_id":"69f625de66ac2994a70032a8","slug":"child-killed-for-refusing-to-provide-water-for-drinking-alcohol-in-kasganj-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब पीने के लिए पानी न देने पर बच्चे को मार डाला, पेट में मारी गोली; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब पीने के लिए पानी न देने पर बच्चे को मार डाला, पेट में मारी गोली; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Sat, 02 May 2026 09:57 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 02 May 2026 09:57 PM IST
सार
बच्चे ने पानी लाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर धनेश ने यश के पेट में तमंचे से गोली मार दी और मौके से भाग गया। अस्पताल में इलाज के दाैरान यश की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सहावर के गांव याकूतगंज में शुक्रवार देर रात नामकरण समारोह में शामिल होने आए युवक ने शराब पीने के लिए पानी न देने पर एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक यश (9) के पिता सुखबीर की तहरीर पर सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी आरोपी धनेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे चांडी रोड से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद हो गया है।
गांव याकूतगंज निवासी सुखबीर ने बताया कि शुक्रवार देर रात पड़ोसी जसवीर गोला के पुत्र का नामकरण समारोह चल रहा था। उनका परिवार समारोह में शामिल होने के लिए गया था। कार्यक्रम में धनेश यादव भी आया था। उनका आरोप है कि धनेश ने उनके बेटे यश से शराब पीने के लिए पानी लाने को कहा। यश ने पानी लाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर धनेश ने यश के पेट में तमंचे से गोली मार दी और मौके से भाग गया।
गोली लगने पर यश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन यश के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देख उसे रेफर कर दिया। परिजन यश को लेकर अलीगढ़ पहुंचे और भर्ती कराया, जहां शनिवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने परिजन व ग्रामीणों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।