{"_id":"69dbdee31c6599f41701bd95","slug":"chief-judicial-magistrate-anupama-singh-transferred-to-rampur-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146122-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह का रामपुर तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह का रामपुर तबादला
विज्ञापन
कासगंज। जिले की न्यायिक सेवा में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कई न्यायिक अधिकारियों को जिले में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह का रामपुर तबादला हो गया है।
उनकी जगह सिविल जज सीनियर डिवीजन खान जीशान मसूद को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रहे गिरेंद्र सिंह को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार मिश्रा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। संवाद