{"_id":"69fb82fa72f8b9cd660a27fb","slug":"chaudhary-ajit-has-always-worked-in-the-interest-of-farmers-and-laborers-kasganj-news-c-175-1-kas1009-147274-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चौधरी अजित ने हमेशा किसानों, मजदूरों के हित में किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चौधरी अजित ने हमेशा किसानों, मजदूरों के हित में किया कार्य
Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो20कासगंज में चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाते रालोद कार्यकर्ता ।स्रोत:संगठन
कासगंज। नदरई गेट इंदिरा मार्केट मालगोदाम रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जिला उपाध्यक्ष किशोरी लाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वर्गीय चौधरी अजित ने हमेशा किसानों और मजदूरों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। जिला महासचिव विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि छोटे चौधरी ने हमेशा शोषितों, वंचितों और दबे-कुचले लोगों के हक दिलाने का प्रयास किया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य, अजब सिंह वर्मा, नफीस अहमद, सत्यभान बघेल, विश्वनाथ बघेल, धर्मेंद्र बघेल, बबलू कश्यप, निजात खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मानपाल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मनोनीत
राष्ट्रीय लोकदल की विचार गोष्ठी में चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी रामशीष राय के अनुमोदन पर मानपाल बघेल को कासगंज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष मानपाल बघेल ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।