फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Census 2027- Team of enumerators reached DM residence

Kasganj News: जनगणना 2027-डीएम आवास पर पहुंची प्रगणकों की टीम

Sat, 23 May 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 23 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनगणना 2027 के तहत मकान गणना का कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। शनिवार सुबह 10 बजे प्रगणकों की टीम ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह के सरकारी आवास पर पहुंचकर मकान गणना की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


प्रगणक अंकित कुमार और सुपरवाइजर आरती ने निर्धारित मानकों के अनुसार मकान की नंबरिंग और गणना का कार्य संपन्न किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह, जिला जनगणना प्रभारी एसएन यादव, जिला जनगणना लिपिक नीरज कुमार मौजूद रहे।वहीं जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मकानों को चिह्नित करने के लिए कुल 2500 प्रगणक जमीन पर उतारे गए हैं।
विज्ञापन



भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच घर घर पहुंच रहे प्रगणक

सिढ़पुरा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच प्रगणक घर घर पहुंच रहे है।क्षेत्र के ग्राम पहलोई में मकानों की गिनती का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रगणक रामप्रकाश ने गांव में घर-घर जाकर मकानों की गणना का कार्य किया। अभियान के तहत प्रत्येक मकान पर निर्धारित क्रम से नंबर डाले जा रहे हैं और मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवारों का डिजिटल विवरण दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगणक रामप्रकाश ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप में फील्ड का काम पूरा होने के बाद तहसील कार्यालय में अभिलेखों का अंतिम मिलान किया जाएगा।



भरगैन की प्रगणक ने पूरी की गणना

कासगंज। नगर पंचायत भरगैन के मोहल्ला मंसूर थोक के 16 नंबर भाग की प्रगणक रानी बानो ने जनगणना कार्य के अंतर्गत मकान गणना का कार्य जिले में सबसे पहले पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने निर्धारित समय से पहले सभी 137 मकानों की गणना का कार्य पूरा किया। एडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रगणक रानी बानो को कार्य पूरा करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed