{"_id":"6984d64f10a933e9ce036fbe","slug":"cc-work-will-be-done-in-the-populated-area-on-the-namaini-to-goyti-road-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143068-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नमैनी से गोयती मार्ग पर आबादी भाग में होगा सीसी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नमैनी से गोयती मार्ग पर आबादी भाग में होगा सीसी कार्य
Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो13लोक निर्माण विभाग कार्यालय ।संवाद
कासगंज। सदर विधान सभा के गांव नमैनी से गोयती मार्ग पर आबादी भाग में सीसी कार्य कराने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यह कार्य कराया जाएगा। सड़क निर्माण पर 32.99 लाख रुपये खर्च होंगे।
नमैनी से गोयती की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। सड़क की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होतीं है। सड़क में गड्ढे हो जाने से दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जन प्रतिनिधि व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मांग की गई। अधिशाषी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि गांव में सीसी कार्य कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।