फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Career Fair: Students get guidance and inspiration

कॅरिअर मेला : छात्राओं को मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा

Sun, 15 Feb 2026 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Career Fair: Students get guidance and inspiration
फोटो50पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कॅरिअर मेला में जानकारी करते भाजपा जिलाध - फोटो : 1
कासगंज। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि कॅरिअर गाइडेंस छात्राओं को उनके भविष्य के मार्ग तय करने में मदद करता है। कहा कि यह मेला सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं है, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास और कॅरियर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का माध्यम है। सही दिशा और मार्गदर्शन से हर छात्रा अपने सपनों को साकार कर सकती है।

राजकीय हाईस्कूल नमैनी की प्रधानाचार्य रजनीकांत निर्मल ने आईटी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, अध्यापन, व्यापार और कानून जैसे विभिन्न क्षेत्रों में करियर के विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी। मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली सभी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका, अनुषा सिन्हा, दीपमाला, रामचंद्र वर्मा, अर्चना सक्सैना, विभा राजपूत, दीक्षा शर्मा, सोनाली, प्रीति राजपूत आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनीता यादव और मुस्कान माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed