फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Car riders beat up ambulance driver, attempt to vandalise vehicle

Kasganj News: कार सवारों ने एंबुलेंस चालक से को पीटा, तोड़-फोड़ का प्रयास

Sat, 03 Jan 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car riders beat up ambulance driver, attempt to vandalise vehicle
फोटो43मोहनपुरा में एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट के बाद मौजूद कर्मी। संवाद - फोटो : bhadrawah news
कासगंज। गांव मोहनपुरा में कार को साइड देने में हुई देरी से गुस्साए कार सवार युवकों ने एंबुलेंस चालक से मारपीट कर दी। एंबुलेंस में तोड़-फाेड़ का भी प्रयास किया। पीड़ित ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। जाहिदपुर धनसुलिया थाना मुजरिया जनपद बदायूं निवासी दिनेश कुमार 108 एंबुलेंस पर चालक के रूप में तैनात है। उसने बताया कि शनिवार की सुबह मोहनपुरा पीएचसी पर एंबुलेंस लेकर खड़ा था। तभी उसे जानकारी मिली कि क्षेत्र के नगला पीली में 8 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काट लिया है। इस जानकारी के बाद वह ईएमटी भगवत शरण के साथ एंबुलेंस लेकर गांव पीली के लिए चल दिया। मोहनपुरा मटर मंडी के पास पीछे से आ रही कार ने साइड मांगी, लेकिन जाम की वजह से साइड देने में देरी हो गई। इसके बाद चालक ने कार उसकी एंबुलेंस के आगे लगा दी और उससे उतरे चार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। एंबुलेंस में भी तोड़-फोड़ का प्रयास किया। चीख पुकार पर अन्य लोग एकत्रित हुए तो आरोपी कार लेकर भाग गए। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed