{"_id":"69668057cbd16a3c7604effa","slug":"car-overturns-in-ditch-due-to-fog-three-injured-kasganj-news-c-25-1-agr1008-964704-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरे के कारण गड्ढे में पलटी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरे के कारण गड्ढे में पलटी कार, तीन घायल
Tue, 13 Jan 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो37कोहरा में अनियंत्रित होकर पलटी कार के बारे में जानकारी करती पुलिस ।संवाद
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंगा की तलहटी के कादरगंज–बदायूं मार्ग पर थाना सिकंदरपुर वैश्य थाना में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी कलक्टर, चालक पातीराम और थाना पटियाली के दरियावगंज निवासी धनपाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादर चौक जिला बदायूं भेजा। गंजडुंडवारा पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।