{"_id":"69725b953dfbb6681205259b","slug":"car-and-auto-collide-four-injured-kasganj-news-c-25-1-agr1065-971531-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार और ऑटो की भिड़ंत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार और ऑटो की भिड़ंत, चार घायल
Thu, 22 Jan 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गांव बरखुरदारपुर में पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे एक कार और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी निवासी अमन (25) पुत्र चमन और बानो (40) पत्नी चमन घायल हो गए। कार में सवार बदायूं जिले के बहजोई निवासी हरि सिंह (48) पुत्र मोहन लाल और उनकी पत्नी मोहर श्री (45) को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी घायलों को घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन