फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Brahmin community holds march in protest against the Bharat Tiwari encounter.

Kasganj News: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में ब्राह्मण समाज ने निकाला मार्च

Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Brahmin community holds march in protest against the Bharat Tiwari encounter.
कासगंज में भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में पैदल मार्च निकालते ब्राह्मण समाज के लोग। स्त्रोत : 
कासगंज। बिहार के भोजपुर निवासी भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में बृहस्पतिवार की देर शाम ब्राह्मण समाज ने पैदल मार्च निकाला। समाज के लोगों ने कपिल मुनि धर्मशाला से गांधी मूर्ति तक मार्च निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज के लोग बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे कपिल मुनि धर्मशाला में एकत्र हुए। वहां भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद समाज के लोगों ने मुख्य बाजार मार्ग से गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता और सत्य सामने आना चाहिए। मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान विवेक वशिष्ठ, चंद्रभूषण, शैलेंद्र, संजय, प्रवीण, राहुल मिश्रा, सुधीर, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
सभासद संघ ने दी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि
सोरोंजी। तीर्थनगरी के सभासद संघ ने बिहार में कथित फर्जी एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका सभागार में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनहित की मांग उठाने वाले भरत तिवारी के शरीर में एक-एक कर पांच गोलियां उतार दी गई। सभासद नीतेश पचौरी ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने की भरत को इतनी बड़ी सजा मिलेगी तो यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर आरोपियों को कटघरे में खड़ा कर कड़ी सजा देना चाहिए। भरत को श्रद्धांजलि देने वालों में रवि दुबे, अनुभव निर्भय, पंकज भार्गव, गोपाल स्वामी, प्रशांत भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed