फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   boys and girls fainted in primary schools due to heat In Kasganj

Kasganj News: उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल, प्राथमिक स्कूलों में बालक-बालिका हुए बेहोश

Wed, 24 Jul 2024 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 04:33 PM IST
सार

कासगंज में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को प्राथमिक स्कूलों में बालक-बालिका बेहोश हो गए।

विज्ञापन
boys and girls fainted in primary schools due to heat In Kasganj
प्राथमिक स्कूलों में बालक-बालिका हुए बेहोश - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को अलग-अलग परिषदीय स्कूलों में दो बच्चे गर्मी से बेहोश हो गए। अध्यापकों ने उनके चेहरे पर पानी छिड़ककर राहत दी। इसके बाद अभिभावकों को सूचना दी। बच्चों के बेहोश होने का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


करीब एक पखवाड़े से अच्छी बारिश न होने से गर्मी र उमस से लोगों का बुरा हाल है। हल्की बूंदाबांदी से उमस और बढ़ जाती है। इससे स्कूलों में बच्चों का भी बुरा हाल है। इसी कड़ी में सोरों विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, गुडगुड़ी में एक बालक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


इसी तरह सिढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय, सुनहरा में एक बालिका अचानक बेहोश हो गई। बच्चों के बेहोश होने पर शिक्षकों ने उनको होश में लाने के लिए पानी का छिड़काव किया। इसके साथ ही पंखे से हवा की। शिक्षकों ने इसकी सूचना अभिभावकों को दी। अभिभावक बच्चों को घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed