{"_id":"6a8046c71bb90488bc0396e3","slug":"body-of-newborn-found-in-drain-in-kasganj-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दयी मां: नाले में पड़ा मिला नवजात का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस; खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दयी मां: नाले में पड़ा मिला नवजात का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस; खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Sat, 15 Aug 2026 04:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:32 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में नाले में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक गंदे नाले में शनिवार को नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के अनुसार, नवजात की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
शव को नाले में फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति का सुराग लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले 4 अगस्त को पटियाली के मोहल्ला मिश्राना हल्दियान में नवजात बच्ची मिली थी। जिला अस्पताल में कई दिनों तक उसका उपचार चला था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर नवजात बच्ची को लालन पोषण के लिए आगरा के राजकीय शिशु गृह भेज दिया गया था।