{"_id":"6a85eda38d6682780e0bf242","slug":"body-of-aligarh-man-washes-up-in-hazara-canal-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152462-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हजारा नहर में बहकर आया अलीगढ़ के व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हजारा नहर में बहकर आया अलीगढ़ के व्यक्ति का शव
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव बढ़ारी के पीछे हजारा नहर में बुधवार को एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जांच की। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के रामपुर चदयाना निवासी हरीशंकर (45) के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व सांकरा नहर में डूब गए थे।
पुलिस के मुताबिक, यूपी 112 को बुधवार शाम सूचना मिली कि गांव बढ़ारी के पीछे हजारा नहर में एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकालकर आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए।
परिजन के मुताबिक, वह सोमवार को सांकरा नहर में डूब गए थे। उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। दो दिन के बाद उनका शव बहकर गांव बढ़ारी के पास हजारा नहर में पहुंच गया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि परिजन की मौजूदगी में शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।