फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Body of a man found hanging in Chaube Nagla village.

Kasganj News: चौबे नगला गांव में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

Mon, 05 Oct 2026 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Body of a man found hanging in Chaube Nagla village.
फोटो 19 - कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक के परिजन व ग्रामीण। स्रोत : संवाद
कासगंज। सहावर के गांव चौबे नगला में एक व्यक्ति का शव घर पर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के बेटे ने ठेकेदार से रुपये के लेन-देन की बात भी पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

नगला चौबे निवासी राजवीर (55) पुत्र नत्थू का शव सोमवार की सुबह 5:30 बजे घर में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। मृतक के बेटे शेषपाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह मवेशियों का चारा लेने के लिए जा रही थी। तब उसने पिता का शव फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

शव देखकर वह चीखी और उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन पहुंचे। मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके सो साक्ष्य सकंलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी नन्हीं देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शेषपाल ने बताया कि पिता भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह 4-5 दिन से काफी परेशान चल रहे थे।
आरोप है कि गंजडुंडवारा क्षेत्र के चिरौला गांव निवासी एक ठेकेदार से उसके पिता का रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वह उसके पिता को गाली-गलौज देता था। सोमवार की सुबह भी व रुपये मांगने के लिए घर आया था।

वर्जन:
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में परिजन व ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है। -दुर्गेश कुमार, सीओ सहावर

फोटो 19 - कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक के परिजन व ग्रामीण। स्रोत : संवाद

फोटो 19 - कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक के परिजन व ग्रामीण। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed