फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   BJP to organise memorial conference on Atal's birth centenary

Kasganj News: भाजपा अटल जन्म शताब्दी पर करेगी स्मृति सम्मेलन

Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP to organise memorial conference on Atal's birth centenary
फोटो20भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ।स्रोत:विज्ञ​प् - फोटो : संवाद
कासगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर जिले में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सम्मेलनों के आयोजनों को लेकर भाजपा जिला कमेटी के द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने शताब्दी वर्ष अभियान टोली के साथ बैठक कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की कार्ययोजना तैयार की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष में पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनका नेतृत्व संबंधित क्षेत्रों के विधायक करेंगे। इन सम्मेलनों में समाज के सभी वर्गों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन

29 दिसंबर को पटियाली व कासगंज विधानसभा में एवं 30 दिसंबर को अमांपुर विधानसभा में सम्मेलन आयोजित होंगे।
इन सम्मेलनों में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन राघव, पूनम बाजाज, तथा हाथरस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवं शरद माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, कौशल साहू, आकाशदीप रानू, डॉ. मनोज शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, कुलदीप प्रतिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed