फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   BJP leader staged a sit-in protest after he was denied a hearing at the police station.

Kasganj News: थाने में सुनवाई न होने पर भाजपा नेता ने दिया धरना

Thu, 11 Dec 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leader staged a sit-in protest after he was denied a hearing at the police station.
फोटो29सिढ़पुरा कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपाईयों को समझाते सीओ  संदीप वर्मा ।संवाद
कासगंज। सिढ़पुरा थाना परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सीओ पटियाली मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत कराया। भाजपा नेताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर तीनों पुलिस कर्मियों को तीन दिन के अंदर स्थानांतरित करने की मांग की। सिढ़पुरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पटियाली विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर थाने पहुंचे। नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर पवन कुमार, उपनिरीक्षक नेत्रपाल सिंह और हमराही इमरान लंबे समय से भाजपा विरोधी मानसिकता रखते हैं तीनों की शिकायत कई बार मंडल स्तर पर की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें थाना परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना पड़ा। पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्रता की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सीओ पटियाली मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे पदाधिकारियों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। इसमें तीन दिन के भीतर तीनों पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की मांग की। सीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरने में मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, अवधेश दुबे, गोविंद चतुर्वेदी, समर सिंह, ओमकार सिंह, सुनील वघेल, बंटू गुप्ता, रामप्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed