फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   BJP declared Rajveer Singh as candidate once again from Etah-Kasganj Lok Sabha constituency

Lok Sabha Election: एटा-कासगंज सीट पर कल्याण परिवार का दबदबा कायम, भाजपा ने राजवीर के नाम पर फिर लगाई मुहर

Mon, 04 Mar 2024 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

Lok Sabha Election: एटा-कासगंज सीट से भाजपा ने राजवीर के नाम पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजवीर ने कहा कि जनता की कसौटी पर फिर खरा उतरूंगा।

विज्ञापन
BJP declared Rajveer Singh as candidate once again from Etah-Kasganj Lok Sabha constituency
राजवीर सिंह राजू भैया का स्वागत करते समर्थक - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश की एटा-कासगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राजवीर सिंह पर दांव खेला है। शनिवार की शाम पार्टी हाईकमान से टिकट का एलान होने के बाद तमाम कयासों पर विराम लग गया। सीट घोषित होने के बाद समर्थकों ने भाजपा जिला कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण किया और खुशी मनाई। 

विज्ञापन


एटा-कासगंज संसदीय सीट पर कल्याण परिवार का दबदबा कायम है। इस सीट से खुद कल्याण सिंह सांसद रह चुके हैं। पिछले दो बार से उनके पुत्र राजवीर सिंह सांसद हैं। लोधी बहुल सीट पर तीसरी बार पार्टी ने फिर राजवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। राजवीर सिंह को टिकट मिलने पर परिवार और समर्थकों ने हर्ष जताया है। 

विज्ञापन

लोगों ने दी बधाई

इस मौके पर नेताओं और समर्थकों ने कहा कि इस बार और ताकत के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। सांसद राजवीर सिंह को लोगों ने बधाइयां दीं। टिकट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर भी सांसद राजवीर सिंह को दी जा रहीं बधाइयों के संदेश तैरते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की कसौटी पर उतरेंगे खरा

प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने फिर से उन पर भरोसा किया है। वह इस भरोसे को कायम करेंगे। एटा-कासगंज की जनता की कसौटी पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जो रिकॉर्ड कार्य किए गए हैं, इन रिकॉर्ड कार्यों को जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed