फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   bike rider killed while condition of two friends is critical in collision with loader In Kasganj

Kasganj News: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथियों की हालत नाजुक

Mon, 03 Jul 2023 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

कासगंज में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
bike rider killed while condition of two friends is critical in collision with loader In Kasganj
Kasganj News: विपिन कुमार (18) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से गायल हो गए। घर में खबर पहुंची चो परिजन रोने-बिलखने लगे। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हादसा सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मार्ग पर मोहनपुरा के निकट हुआ। यहां विपिन कुमार (18) निवासी नगरिया बीच मारहरा अपने साथी श्यामवीर (16) पुत्र रामवीर एवं सूरज (15) पुत्र रामबाबू के साथ बाइक से खेत पर धान की रोपाई के लिए जा रहा था। मोहनपुरा के निकट लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात पत्नी के कमरे में हो रही थी हलचल, पहुंच गया पति; इस हाल में देखा कि कांपने लगे हाथ-पांव
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख राहगीर रुक गए और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाल हरिभान सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed