फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Big Dreams Cricket Club won the match by four wickets.

Kasganj News: बिग ड्रीम्स क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीता मुकाबला

Tue, 27 Oct 2026 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Big Dreams Cricket Club won the match by four wickets.
फोटो 09 कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में क्रिकेट मैच की विजेता टीम को पुरस्कार देते आयोजक। आयो
कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज के मैदान पर कासगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-12 नौ दुर्गा क्रिकेट सीरीज कप के चौथे मुकाबले में बिग ड्रीम्स क्रिकेट क्लब कासगंज ने बिग गोल्स क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए बिग ड्रीम्स के खिलाड़ी हिमांशु राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिग गोल्स क्रिकेट क्लब की टीम 37.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिग ड्रीम्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 31.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बिग ड्रीम्स के हिमांशु राजपूत ने 56 गेंदों में 22 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने सात ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह ट्रॉफी राहुल वर्मा ने प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिग गोल्स क्रिकेट क्लब के विकास राजपूत को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सात ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
बिग गोल्स क्रिकेट क्लब के कप्तान मयंक शाक्य, ओपनर बल्लेबाज अरुण विक्रम और वैभव कुमार ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। बिग ड्रीम्स क्रिकेट क्लब की कप्तानी मानिक ने की। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज हिमांशु राजपूत और रुद्रांश गहलोत मैदान में उतरे। मैच में अंपायर की भूमिका अर्पित जैन और प्रवीण गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed