फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bhim Army handed over a memorandum in the name of the President to the DM.

Kasganj News: भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा

Fri, 16 Jan 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 16 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। भीम आर्मी जय भीम संगठन ने मेरठ जिले में दलित परिवार के साथ हुई वारदात का विरोध किया। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और भारी आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि मेरठ के कपसाड़ गांव में एक दलित बेटी का अपहरण किया गया और उसकी मां की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा मेरठ के ही ज्वालगढ़ में सोनू कश्यप को जिंदा जला दिया गया। संगठन ने मांग की है कि दलित बेटी के अपहरण और उसकी माता की हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। केस की सीबीआई जांच कराई जाए। यदि जल्द ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष रामबाबू गौतम, मनजीत कुमार, विजय बाबू, संजीव कुमार, सोनू गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed