Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Beginning of 5 day Urs of Hazrat Haji Harwain Shah Baba

Kasganj News: हजरत हाजी हरवैन शाह बाबा के 5 दिवसीय उर्स का आगाज

Sat, 16 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Beginning of 5 day Urs of Hazrat Haji Harwain Shah Baba
फोटो26पटियाली में दरगाह हाजी हरवैन शाह के उर्स का शुभारंभ करते  अतिथि।संवाद
पटियाली। बाईपास रोड स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक, प्राचीन व प्रसिद्ध दरगाह हजरत हाजी हरवैन शाह बाबा की मजार पर पांच दिवसीय सालाना उर्स का आगाज हर्षोल्लास के साथ किया गया। शुक्रवार की रात बाद नमाज-ए-ईशा अकीदत के साथ उर्स की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


उर्स का भव्य शुभारंभ ईदमिलादुन्नबी के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर से आए मौलाना अबरार हुसैन वारसी रहे। इस मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुईस कुरैशी उर्फ मुखिया और गद्दीनशीन एसएम फौजी बाबा ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत व सम्मान किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मौलाना अबरार हुसैन वारसी ने कहा कि हाजी हरवैन शाह बाबा की दरगाह पर लगने वाला यह सालाना उर्स हमारे कस्बे की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की असली पहचान है। उर्स के पहले दिन जनपद कानपुर से आए नामचीन उलेमाओं ने रूहानी तकरीर से समां बांध दिया। मेले में मीना बाजार, बच्चों के खेल-खिलौनों की दुकानें, लजीज हलवा-पराठा के स्टॉल सहित बड़े-बड़े झूले और चरखे मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां लोग सपरिवार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुईस मुखिया, नौशाद राइन, शाहिद हुसैन सेडो, मुफ्ती फैजान मुस्तुफा, हाफिज शारिक अहमद, अफसर अली, आरिफ सलमानी, फूल मियां अता सहित अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed