फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Beating in Kasganj over claim that clothes were fake Anmol shoots at Nishant in retaliation

कपड़े को नकली बताने पर पिटाई: बदला लेने के लिए अनमोल ने निशांत पर चलाई गोली, छर्रे लगने से किशोर लहूलुहान

Fri, 11 Sep 2026 10:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 10:35 PM IST
सार

शहर की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम कपड़े के ब्रांड को लेकर बड़ा विवाद हो गया। जींस की शर्ट असली है या नकली इसे लेकर मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए युवक ने किशोर पर फायर झोंक दिया। 

विज्ञापन
Beating in Kasganj over claim that clothes were fake Anmol shoots at Nishant in retaliation
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम कपड़े के ब्रांड को लेकर बड़ा विवाद हो गया। जींस की शर्ट असली है या नकली इसे लेकर मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए युवक ने किशोर पर फायर झोंक दिया। गोली किशोर को छू कर निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी अनमोल भारद्वाज (25) और कॉलोनी के सेक्टर-ए निवासी निशांत (15) पुत्र राजेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे साथ में खड़े थे। निशांत एक नामचीन कंपनी की जींस की शर्ट पहने हुए था। जब उसने अपनी शर्ट का जिक्र किया तो अनमोल ने उसे असली कंपनी की न बताकर फर्जी ब्रांड का कह दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर निशांत ने साथी के साथ मिलकर पिता की बाइक रिपेयरिंग दुकान के पास अनमोल को पीट दिया।
विज्ञापन


पिटाई के बाद युवक आपा खो बैठा। वह शाम करीब 6:00 बजे पिटाई का बदला लेने के लिए अपने घर से अवैध तमंचा लेकर निकला। फिर किशोर के पिता की दुकान के पास स्थित चाउमीन के ठेले के पास पहुंच गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने किशोर पर निशाना साधकर फायर झोंक दिया। गोली किशोर  को छू कर निकल गई। जबकि छर्रे लगने से किशोर का चेहरा लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सरेराह फायरिंग से रोड पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। किशोर को गोली मारने की सूचना पर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, किशोर की हालत खतरे से बाहर है।


घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों के बीच कपड़े के ब्रांड पर विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed