{"_id":"6b0883c20f60e3988d00ccf5","slug":"bail-denied-to-accused-in-case-involving-unrest-and-arson-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157797-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बवाल व आगजनी मामले में आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बवाल व आगजनी मामले में आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
कासगंज। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-एक) रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने थाना ढोलना क्षेत्र में वर्ष 2008 के बवाल, पथराव व थाने में आगजनी के मामले में आरोपी ज्वाला प्रसाद की प्रथम अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
अभियोजन के अनुसार, 22 दिसंबर 2008 को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पकड़े गए डोरीलाल को 23 दिसंबर 2008 को कासगंज ले जाते समय सड़क जाम कर छुड़ाने का प्रयास हुआ। मानपाल सिंह इंटर कॉलेज के पास भीड़ जुटने के बाद करीब 500 लोगों ने ढोलना थाने पर धावा बोला।
आरोप है कि भीड़ ने पथराव व फायरिंग कर पुलिसकर्मियों को घायल किया तथा वाहनों व संपत्ति में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। उपनिरीक्षक एचयू खान की तहरीर पर अज्ञात भीड़ पर प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने नगला ररिया निवासी ज्वाला प्रसाद को आरोपी बनाया। मामले में उसकी ओर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी।
विज्ञापन
सुनवाई में बचाव पक्ष ने रंजिश में झूठा फंसाने, मौके पर न होने तथा आरोपी की करीब 77 वर्ष उम्र व बीमारी का तर्क दिया, जबकि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दाण्डिक ने विरोध किया।
पत्रावली व सर्वोच्च न्यायालय के सिद्धांतों के अवलोकन में अदालत ने पाया कि 2010 में आरोपपत्र पर प्रसंज्ञान व गैर-जमानती वारंट के बावजूद आरोपी उपस्थित नहीं हुआ, जिससे करीब 16 वर्षों तक कार्यवाही बाधित रही। इसके बाद कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी।