फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Awareness campaign launched to stop child marriage

Kasganj News: बाल विवाह रोकने को चलाया जागरूकता अभियान

Fri, 02 Jan 2026 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 02 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched to stop child marriage
फोटो27​कासगंज में चामुंडा मंदिर पर बाल विवाह को रोकने के लिए जानकारी देती चाइल्ड लाइन टीम क
कासगंज। बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के द्वितीय चरण में चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव तस्करी थाना और वन स्टॉप सेंटर ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने शहर के विभिन्न धर्मशालाओं और धार्मिक स्थलों का दौरा कर प्रबंधकों व धर्म गुरुओं से संवाद किया।
विज्ञापन

टीम ने सोरों गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला, टीकाराम धर्मशाला, मारवाड़ी धर्मशाला और बस स्टैंड स्थित शीतल पैलेस का निरीक्षण किया। प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि बुकिंग के समय सुनिश्चित करें कि किसी नाबालिग बालक या बालिका का विवाह न हो, ताकि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सफल हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने जामा मस्जिद और चामुंडा मंदिर का दौरा किया। धर्म गुरुओं को बाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी दी। लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वर-वधू की आयु का सत्यापन अवश्य किया जाए। सभी से अपील की गई कि वो बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग करें। अभियान के दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का भी दौरा किया। आमजन से बातचीत कर उन्हें बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मानव तस्करी थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रज पाल सिंह, प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन सौरव यादव, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका, रेलवे सुरक्षा बल से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक भारतीय तोमर, उप निरीक्षक सलमान अली, गौरव शर्मा यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed