{"_id":"69b2cf067fb94c0dd4074a33","slug":"auto-drivers-and-passengers-are-facing-increased-burden-due-to-lack-of-factories-kasganj-news-c-175-1-kas1009-144593-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एलपीजी गैस न मिलने से ऑटो चालक परेशान, यात्रियों पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एलपीजी गैस न मिलने से ऑटो चालक परेशान, यात्रियों पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन
फोटो15सोनू। संवाद
कासगंज। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब जिले के ऑटो संचालन पर भी दिखने लगा है। एलपीजी गैस न मिलने से ऑटो चालक परेशान हैं। कई ऑटो चालकों ने अपने वाहन खड़े कर दिए हैं, जबकि कुछ महंगी एलपीजी या पेट्रोल डलवाकर ऑटो चला रहे हैं। गैस न मिलने के कारण चालकों ने किराए में बढ़ोतरी की है। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
जिले में लगभग 150 ऑटो एलपीजी से संचालित हैं। उप संभागीय विभाग बार-बार चालकों को सीएनजी में कन्वर्ट कराने के लिए नोटिस भेज रहा है, लेकिन अधिकांश ऑटो संचालक इस दिशा में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। एलपीजी गैस की किल्लत के कारण कुछ चालक रोजी-रोटी के लिए पेट्रोल पर ऑटो चला रहे हैं। पेट्रोल महंगा होने के कारण ऑटो चालकों ने सहावर, गंजडुंडवारा, मोहनपुरा, अथैया और पिवारी मार्ग पर किराया बढ़ा दिया है। ऑटो चालकों का कहना है कि गैस न मिलने से उन्हें समय और पैसा दोनों गंवाना पड़ रहा है। जहां गैस मिल भी रही है, वहां इसके दाम दोगुने हो गए हैं। पड़ोसी जनपदों से महंगी एलपीजी लाकर ऑटो चालक अपने वाहन चला रहे हैं। कुछ ऑटो चालक ने तो मजबूरी में अपने वाहन खड़ा कर दिए हैं। इससे न केवल उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों को यात्रा के लिए ऑटो नहीं मिल रहे हैं।
ऑटो चालकों की बातचीत
एलपीजी गैस नहीं मिलने से ऑटो संचालन प्रभावित हो रहा है। अब पेट्रोल से ऑटो चला रहे हैं, जिससे लागत नहीं निकल रही। इसलिए किराए में बढ़ोतरी करनी पड़ी। - ओमकार, चालक
विज्ञापन
पड़ोसी जिला एटा के मारहरा और मिरहची में गैस मिल रही है। पहले 70 रुपये किलो मिलती थी, अब 130 रुपये में उपलब्ध हो रही है। मजबूरी में किराया बढ़ाना पड़ा।- सोनू, चालक