{"_id":"694d7e5132994b73f907bf32","slug":"as-the-cold-increases-joint-pain-increases-the-problem-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141287-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ठंड बढ़ते ही जोड़ों के दर्द ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ठंड बढ़ते ही जोड़ों के दर्द ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो01जिला अस्पताल में मरीजाें का उपचार करते डॉक्टर ।संवाद
कासगंज। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जिले में जोड़ों के दर्द के रोगी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ-साथ मध्यम आयु वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। चिकित्सक इलाज के साथ मरीजों को ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण अवतार ने बताया कि सर्दी के मौसम में तापमान गिरने से मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न बढ़ जाती है, इससे गठिया, घुटनों के दर्द, कमर और कंधे की परेशानी उभर आती है। खासकर पहले से जोड़ों की समस्या से ग्रसित मरीजों को इस मौसम में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है ओपीडी में आने वाले अधिकतर मरीज घुटनों के दर्द और गठिया से पीड़ित हैं। ठंड के कारण रक्त संचार प्रभावित होने से दर्द बढ़ जाता है। सुबह के समय जोड़ों में अकड़न अधिक महसूस होती है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
उन्होंने सलाह दी कि दवाइयों के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। मरीजों को ठंड से बचाव, हल्का व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी जा रही है। गर्म कपड़े पहनने और शरीर को ढककर रखने से जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिल सकती है। समय पर सावधानी और सही इलाज से सर्दी के मौसम में बढ़ने वाले जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।