फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ARTO cracks down on vehicles running without permits and insurance imposes 2 lakh fine

Kasganj News: बिना परमिट-बीमा दौड़ रहे वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती, दो लाख का जुर्माना

Fri, 10 Jul 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 10 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
ARTO cracks down on vehicles running without permits and insurance imposes 2 lakh fine
फोटो02कासगंज में वाहन चेकिंग करते एआरटीओ। स्रोत:विभाग
कासगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने पूरी तरह सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को विभाग ने पटियाली तहसील क्षेत्र में मिशन सेफ फ्यूचर के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। अभियान के दौरान बिना परमिट और बीमा के संचालित हो रहे कई वाहनों को सीज किया गया, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों के चालान काटकर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को पटियाली तहसील क्षेत्र में मिशन सेफ फ्यूचर के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना परमिट और बीमा के संचालित हो रहे कई वाहनों पर कार्रवाई की गई, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटकर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने शुक्रवार को प्रवर्तन दल की टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान बिना परमिट और बीमा के संचालित हो रहे चार ऑटो, दो जेसीबी मशीनें तथा चार स्कूली वाहनों को बंद किया है। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। कुल 46 वाहनों के चालान किए गए और वाहन चालकों पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से वैध दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed