फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Aran and Lakshmi first in 100 meter race

Kasganj News: 100 मीटर दौड़ में अरन और लक्ष्मी प्रथम

Sun, 30 Nov 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 30 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aran and Lakshmi first in 100 meter race
फोटो35खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं । स्रोत:आयोजक
कासगंज। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने अमांपुर विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन पार्वती इंटर कॉलेज सिढ़पुरा के मैदान में किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी, एथलेटिक्स, जूडो, फुटबाल, गोला फेंक में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विधायक प्रतिनिधि रवीश गुप्ता, प्रधानाचार्य जयवंती शुक्ला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक में अरन राजपूत 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में लक्ष्मी, बालक में अरमान अली, 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक में रंजीत, 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक में प्रशांत, 800 मीटर दौड़ सब-जूनियर बालक में जयपाल एवं बालिका में हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सब जूनियर बालिका में कस्तूरबा गांधी और बालक में अमांपुर की टीम विजेता रही। वॉलीबाल जूनियर बालिका एवं बालक में में पीआर इंटरकॉलेज की टीम जीती। गोला फेंक सब जूनियर में राघव, जूनियर में रोहित व सीनियर में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका सब जूनियर में अनन्या मिश्रा, जूनियर में निशा व सीनियर में निधि विजेता रही। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सौरभ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed