फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Approval granted for construction of overbridge at Chandi Crossing.

Kasganj News: चांड़ी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति

Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। अमांपुर रोड स्थित चांड़ी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

आवास विकास क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दोनों परियोजनाओं का निर्माण पूरा होने पर शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। अमांपुर रोड स्थित चांड़ी क्रॉसिंग और आवास विकास क्रॉसिंग पर प्रतिदिन काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

ट्रेन के आने पर इन क्रॉसिंग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। मंडी परिसर में उपज लेकर जाने वाले किसानों को क्रॉसिंग बंद होने पर दिक्कतें उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांड़ी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से अमांपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी तरह आवास विकास क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को मंजूरी मिलने और निर्माण पूरा होने पर इस मार्ग पर भी यातायात निर्बाध हो सकेगा।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए लोगों ने मांग की थी। आवास विकास क्रॉसिंग के लिए भी प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां भी क्रॉसिंग पर निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

------------------
वन विभाग ने 180 पेड़ों को किया चिह्नित
कासगंज। ओवरब्रिज निर्माण से पहले स्थल का तकनीकी सर्वेक्षण, डिजाइन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। चांड़ी क्रॉसिंग की स्वीकृत परियोजना में इन प्रक्रियाओं के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। वन विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिए 180 पेड़ों को चिह्नित किया गया है। अमांपुर रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज बनने से लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। संवाद
-----------
चांडी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की शासन से मंजूरी मिल गई है। निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -दीपक गुप्ता, एसडीओ, सेतु निगम अलीगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed