{"_id":"6a08baac13034959100ccf74","slug":"appeal-for-cooperation-from-bullion-traders-regarding-economic-strength-in-the-interest-of-the-country-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147773-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: देशहित में आर्थिक मजबूती को लेकर सराफा व्यापारियों से सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: देशहित में आर्थिक मजबूती को लेकर सराफा व्यापारियों से सहयोग की अपील
Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
कासगंज।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सराफा एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सोने के आयात को नियंत्रित करने के संबंध में व्यापारियों से संवाद किया गया।
अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने की। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से स्वेच्छा से सोने एवं चांदी की बुलियन बिस्कुट खरीद बिक्री न करने का आग्रह किया। इस पर सराफा व्यापारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि स्थानीय स्तर पर मुख्य व्यापार आभूषणों की बिक्री का है, जहां अधिकांश ग्राहक पुरानी ज्वेलरी के बदले ही नए गहने खरीदते हैं तथा बुलियन का कारोबार यहां बेहद सीमित स्तर पर होता है। बैठक में सहायक आयुक्त राज्यकर सत्य प्रकाश उमराव, सहायक आयुक्त राज्यकर एम. इम्तियाज सिद्दकी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं सराफा सोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था और साप्ताहिक बंदी की समस्याओं पर हुआ मंथन
कासगंज। बैठक के दौरान व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और साप्ताहिक बंदी से संबंधित कुछ व्यावहारिक समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने सराफा बाजार में सुरक्षा और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।