फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Animals will get treatment at low cost, Pashu Jan Aushadhi Kendra will open

Kasganj News: कम कीमत पर मिलेगा पशुओं को इलाज, खुलेंगे पशु जन औषधि केंद्र

Fri, 06 Feb 2026 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Animals will get treatment at low cost, Pashu Jan Aushadhi Kendra will open
फोटो01मुख्य पशु चिकित्सा अ​धिकारी कार्यालय कासगंज। संवाद
कासगंज। जिला और ब्लाॅक मुख्यालयों पर नए पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर पशुओं के लिए आवश्यक जेनेरिक दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। पशुओं के इलाज के खर्च में कमी आने से पशुपालकों को सीधे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में पांच लाख से अधिक पशुओं का पालन किया जा रहा है। इनमें गाय, भैंस, बकरी, भेड़ सहित अन्य पशु शामिल हैं। पशुओं के बीमार होने पर दवाइयों और इलाज पर होने वाला भारी खर्च पशुपालकों के लिए परेशानी खड़ी कर देता है। कई बार महंगी दवाएं खरीदने में असमर्थ होने के कारण समय पर इलाज नहीं हो पाता जिससे पशुओं की हालत गंभीर हो जाती है। पशु जन औषधि केंद्र खुलने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। केंद्रों पर पशुओं की आम बीमारियों के लिए जरूरी दवाएं, टीके और पोषक तत्व पूरक जेनेरिक रूप में उपलब्ध होंगे। यह दवाएं बाजार में मिलने वाली दवाओं की तुलना में काफी सस्ती होंगी।
विज्ञापन



केंद्र संचालन के लिए इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

पशु जन औषधि केंद्रों का संचालन करने के लिए सहकारी समिति और पीएम कृषक समृद्धि केंद्र के सदस्य को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्रग लाइसेंस होना अनिवार्य है। http://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल

कुल पशुओं की संख्या-572924

पशु चिकित्सालय- 15
पशु औषधालय-16



वर्जन

- यह योजना भारत सरकार के पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) के तहत संचालित की जाएगी। आवेदन के लिए पोर्टल खुल गया है- महेंद्र सिंह वर्मा, प्रभारी सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed