{"_id":"6a10a0fb4e7f87fd9c0312fb","slug":"angry-at-grandmothers-scolding-the-child-hid-kasganj-news-c-175-1-kas1003-148092-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दादी की डांट से नाराज होकर छिपा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दादी की डांट से नाराज होकर छिपा बालक
विज्ञापन
फोटो55सिढ़पुरा पुलिस ने बरामद किया बालक।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
सिढ़पुरा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना सिढ़पुरा पुलिस और मिशन शक्ति की टीम ने दादी की डांट से क्षुब्ध होकर घर से लापता हुए एक नौ वर्षीय बालक को तीन घंटे में बरामद किया। पुलिस ने उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इससे उनके चेहरे पर दोबारा मुस्कान लौट आई।
गांव सरावल निवासी उदय सिंह का पुत्र जैनेंद्र (9) बृहस्पतिवार की शाम को अपनी दादी की डांट से नाराज होकर अचानक घर से कहीं चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बच्चा घर वापस नहीं लौटा, तो परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की।
कोई सुराग न मिलने पर परेशान माता-पिता ने शुक्रवार को थाना सिढ़पुरा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बच्चे की खोजबीन के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया। यह टीमें सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में बनाई गईं।
विज्ञापन
थाना पुलिस और मिशन शक्ति की टीम ने गांव के आसपास और जंगलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तीन घंटे में गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खलिहान से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह अपनी दादी से नाराज था। इसी कारण वह खलिहान में खड़े एक छोटे पेड़ और झाड़ी के बीच जाकर छिप गया था। संवाद