फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   An overbridge will be built at Dariyavanj crossing, providing relief.

Kasganj News: दरियावगंज क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, मिलेगी राहत

Sun, 22 Feb 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 22 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
An overbridge will be built at Dariyavanj crossing, providing relief.
फोटो20पटियाली के गांव दरियावगंज में क्रॉसिंग पर जाम में फंसे वाहन ।संवाद
कासगंज। पटियाली-अलीगंज मार्ग पर दरियावगंज क्रॉसिंग पर लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को अब निजात मिलने वाली है। शासन की ओर से यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। 83 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज निर्माण किया जाएगा। कार्य पूरा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सफर आसान होगा।पटियाली-अलीगंज मार्ग पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बदायूं से कादरगंज ,गंजडुंडवारा और पटियाली होते हुए मैनपुरी जाने के लिए लोग इस मार्ग से होकर जाते हैं। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्रॉसिंग बंद होने से गंभीर मरीजों को भी लेकर जाने में भी दिक्कतें होती हैं। दरियावगंज के मुनेश गुप्ता, राजीव गुप्ता और अंशुल ने बताया क्रॉसिंग बंद होने से आसपास के गांवों के लोग को भी परेशान रहते हैं। व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए वर्षों से जनप्रतिनिधियों से मांग की गई। लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे फाटक पर रुकने की समस्या समाप्त हो जाएगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed