{"_id":"69936bd9314c4aea2a0f161f","slug":"an-innocent-child-fell-into-a-bucket-of-water-while-playing-on-the-terrace-and-died-kasganj-news-c-175-1-kas1003-143586-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: छत पर खेलते समय पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: छत पर खेलते समय पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, मौत
Tue, 17 Feb 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में सोमवार दोपहर को डेढ़ साल का मासूम छत पर खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
आवास विकास काॅलोनी निवासी राहुल का डेढ़ वर्षीय पुत्र चिराग सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर की छत पर खेल रहा था। छत पर करीब 20 लीटर पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। खेलते-खेलते चिराग बाल्टी के पास पहुंच गया और उसमें झांकने लगा। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल बाल्टी में गिर गया।
कुछ देर तक मासूम दिखाई नहीं दिया तो परिजन उसे खोजते हुए छत पर पहुंचे। वहां चिराग को पानी की बाल्टी में डूबा देख उनके होश उड़ गए। पिता तत्काल बच्चे को बाल्टी से निकालकर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
परिजन ने बताया कि मृतक चिराग तीन बहनों में इकलौता था।