फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amidst the cold and fog, farmers are standing guard to protect their crops.

Kasganj News: ठंड और कोहरे के बीच फसलों की रखवाली के लिए किसान दे रहे पहरा

Sun, 21 Dec 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 21 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Amidst the cold and fog, farmers are standing guard to protect their crops.
फोटो11गांव अहरौली में कड़ाके की ठंड में सुबह के समय खेत पर फसलों की रखवाली करता किसान गोपी । 
कासगंज। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच निराश्रित पशुओं के झुंड से फसलों को बचाने के लिए किसान रातभर खेत में रुकने को मजबूर हैं। खेत पर झोपड़ी डालकर किसान पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

रबी के सीजन में खेतों में मटर, गेहूं, सरसों की फसल तैयार हो रही है। रात में निराश्रित गोवंश व जंगली जानवरों का झुंड खेतों में घुसकर फसलें खा जाते हैं। किसानों ने फसल के बचाव के लिए खेत के चारों ओर तारकसी भी की है। ये इंतजाम नाकाफी हैं। किसान हुकुम सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड में फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। गांव अहरौली में किसान नन्नू शनिवार रात गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सांड़ खेत में घुस गया और फसल को खाने लगा। जानकारी होने पर उन्होंने उसे खेत से भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास खेत पर मौजूद अन्य किसान उन्हें बचाने के लिए पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद किसानों ने सांड से उसे बचाया। उन्होंने बताया कि रात में चार घंटे तक फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद वह खेत से निकलकर गया।
विज्ञापन





-खेत में सरसों व गेहूं की फसल खड़ी हुई है। रात में गोवंश फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। फसल की रखवाली के लिए खेत पर झोपड़ी डालकर रात भर पहरा देना पड़ता है। -गोपी, किसान अहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन


- मटर की फसल खेत में तैयार है। खेत के चारों ओर तारकसी तैयार करने के बाद भी गोवंश फसल को नुकसान पहुंचते हैं। रात में जागकर खेत पर पहरा देना पड़ रहा है। - छोटेलाल, किसान, अहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed